फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the 29th Kanwar Service Camp in Dhirkheda

Meerut News: धीरखेड़ा में 29 वे कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन

Sat, 08 Aug 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the 29th Kanwar Service Camp in Dhirkheda
खरखौदा के धीर खेड़ा स्थित शिव कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन करते अतिथि (आयोजक)
खरखौदा। पवित्र श्रावण मास में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर और हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया। अतिथियों ने कांवड़ियों की सेवा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन, दवाइयां, एंबुलेंस, चिकित्सक और विश्राम की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्थाएं धीरखेड़ा और हापुड़ के उद्यमियों के सहयोग से की गई हैं। इस दौरान स्वामी कनक नंद सरस्वती, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख खरखौदा पुनीत त्यागी और सहायक विकास अधिकारी नितिन जैन सहित अन्य अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंच संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया। शिविर में मनोज गुप्ता, धीरज चुग, अतुल गोयल, पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद गोयल, राजेंद्र गुप्ता, अशोक छारिया और राजीव गर्ग व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed