फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of Kanwar camp at Jani Gangnahar Bridge.

Meerut News: जानी गंगनहर पुल पर कांवड़ शिविर का उद्घाटन

Sat, 01 Aug 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Kanwar camp at Jani Gangnahar Bridge.
जानीखुर्द। भोला झाल पर लगे कांवड़ सेवा ​शिविर में रात में भोजन करते कांवड़िया फोटो संवाद
जानीखुर्द। जानी स्थित गंगनहर पुल पर पिछले 31वर्षों से लगातार शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा कर रहे मित्र कांवड़ सेवा शिविर का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी ने फीता काटकर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत इस बार शिवभक्त कांवड़ियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि समय रहते कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करा दी गई है, जिससे रात्रि में कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पूरे मार्ग पर विशेष साफ-सफाई और स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर संचालक अशोक चौधरी ने बताया कि पिछले तीन दशकों से यह शिविर कांवड़ियों की सेवा में समर्पित है। शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे निशुल्क भोजन एवं फलाहार की व्यवस्था के साथ-साथ विश्राम के लिए स्वच्छ बिस्तर एवं टेंट और प्राथमिक चिकित्सा व अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन के दौरान माहौल हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अतुल नेक, रविंद्र प्रधान, सुध्रखशील आडवाणी, अनिल प्रधान, गोविंदा आदि मौजूद रहे।

जानीखुर्द। भोला झाल पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में रात में भोजन करते कांवड़िया फोटो संवाद

जानीखुर्द। भोला झाल पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में रात में भोजन करते कांवड़िया फोटो संवाद

जानीखुर्द। भोला झाल पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में रात में भोजन करते कांवड़िया फोटो संवाद

जानीखुर्द। भोला झाल पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में रात में भोजन करते कांवड़िया फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed