फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of construction of road, drain and park at a cost of Rs. 13.86 crore during Navratri

Meerut News: नवरात्र में 13.86 करोड़ से सड़क-नाले और पार्क के निर्माण का उद्धाटन

Wed, 24 Sep 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of construction of road, drain and park at a cost of Rs. 13.86 crore during Navratri
मेरठ। महानगर में सड़क-नाले और पार्क के निर्माण कार्य कराने की निगम ने शुरुआत कर दी। नवरात्र में सोमवार और मंगलवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने 13.86 करोड़ से होने विकास कार्यों का उद्धाटन किया है। महापौर का कहना है कि दिवाली तक शहर की सड़क गड्ढा मुक्त करने की योजना निगम ने बना ली है। नवरात्र में कई सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों का उद्धाटन निगम करेगा।
विज्ञापन

महापौर ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के सोमवार को गंगानगर, मोदीपुरम और सोफीपुर में 8.82 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया। गंगानगर में दो जर्जर सड़कों का सीसी निर्माण कराया जा रहा है और अमृत पार्क का लोकार्पण भी किया गया। मोदीपुरम में कुबेर स्कूल के पास सड़क निर्माण और जलभराव से निजात दिलाने के लिए दो नालों का कार्य प्रारंभ किया गया। दक्षिण विधानसभा के रिठानी और ट्रांसपोर्टनगर में 3.04 करोड़ रुपये की लागत से पांच सड़कों व एक नाले का उद्धाटन किया। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्ड-32 स्थित शर्मानगर और साकेत में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कें और दो नाले बनाए जाने का शुभारंभ किया गया। वहीं, वार्ड-60 में 41 लाख रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट और वार्ड-59 कल्याणनगर में 24 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। महापौर ने बताया कि दो दिन में कुल 13.86 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। स्थानीय नागरिकों ने महापौर का आभार जताया और विकास कार्यों में गुणवत्ता बेहतर होने की मांग भी की। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed