फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inaugurated development works in Kaland and Pithalokar

कालंद व पिठलोकर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Wed, 20 Aug 2025 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 20 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated development works in Kaland and Pithalokar
सरधना। विकास खंड सरूरपुर के गांव कालंद और पिठलोकर में मंगलवार को सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने करीब बीस लाख रुपये की लागत से तैयार दो विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल, केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में सर्वसमाज के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव कालंद में शकीलू के मकान से मुख्य सड़क तक विधायक निधि से निर्मित दस लाख रुपये की लागत वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद गांव पिठलोकर में फारूख के मकान से हाजी अंसार के घर तक निर्मित दस लाख रुपये की लागत वाले मार्ग का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों, नालियों और अन्य आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में ताजिम प्रधान, फारूख प्रधान, वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश, लुकमान त्यागी, राशिद नंबरदार, परवेज आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed