फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inaugration of nauchandi fair

ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत उद्घाटन  

Mon, 27 Mar 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Mar 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
inaugration of nauchandi fair
नौचंदी मेले के शुभारंभ अवसर पर पूजन करते कमिश्नर आलोक सिंन्हा और जिपं अध्यक्ष सीमा प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक मेला नौचंदी का रविवार को विधिवत् उद्घाटन मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने किया। शहीद स्मारक गेट पर फीता काटने के बाद उन्होंने नवचंडी मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाई। साथ ही मैदान में स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बाद में गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। 

विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि नौचंदी मेला करीब 131 वर्ष पुराना है और यह उनका सौभाग्य है कि लगातार तीसरी बार इस मेले के उद्घाटन का अवसर उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि मेरठ व नौचंदी मेला एक-दूसरे के पूरक है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मेले की गरिमा को बनाये रखने के लिए जिला पंचायत व नगर निगम के समन्वय से मेले की भूमि को सुरक्षित कर उसकी बाउंड्री कराएं। साथ ही मेले का एक स्थायी ढांचा भी विकसित किया जाए, ताकि मेले की भूमि का उपयोग करते हुए पूरे वर्ष कोई न कोई आयोजन यहां होता रहे। मेले के आयोजन में स्वच्छता का संदेश भी दिया जाए। एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने मेले के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर जादूगर बी सम्राट ने प्रस्तुति दी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में एसडीएम सदर अरविंद सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा, अभियंता जिला पंचायत प्रशांत गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुबोध गुर्जर, तनु गुर्जर, डॉ. मनोज अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटबाजी पूरी तरह उजागर
उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बीच गुटबाजी साफ नजर आयी। कार्यक्रम से भाजपा सदस्यों सहित अध्यक्ष विरोधी तमाम सदस्य गायब रहे। जिसे लेकर तमाम चर्चाएं होती रहीं।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत का पूरा बोर्ड मौजूद नहीं था। ऐसा पहली बार हुआ कि निर्वाचित सदस्यों में से आधा दर्जन भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। जबकि अब से पहले तक पूरा बोर्ड उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल रहा करता था। गुटबाजी इस कदर हावी रही कि कार्यक्रम से सदस्यों ही नहीं भाजपाइयों ने भी पूरी तरह दूरी बनाये रखी। तमाम चर्चाओं के बीच कुछ लोगों ने कहा कि मेला विधिवत रूप से शुरू होने में अभी 20 दिन लगेंगे और यदि इस बीच अविश्वास प्रस्ताव आ गया तो मेला आयोजन पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा।


नहीं आये डॉ. संजीव बालियान
मेला उद्घाटन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान को मुख्य अतिथि बनाया गया था। उनके नाम के निमंत्रण पत्र भी बांटे गए। लेकिन डॉ. बालियान उद्घाटन करने नहीं आये। सूत्रों की मानें तो डॉ. बालियान से मेला उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में आने को लेकर कोई अनुमति लेना तो दूर बात तक नहीं हुई, तो ऐसे में वह कैसे आते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed