फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Xiamen, between the two studios in the double story store in Pallavapuram, the record was set.

Meerut News: पल्लवपुरम की डबल स्टोरी में युवकों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 22 May 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
In Xiamen, between the two studios in the double story store in Pallavapuram, the record was set.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की डबल स्टोरी फेज-1 कॉलोनी में बुधवार रात युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष की ओर से राहुल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 20 मई की रात करीब नौ बजे वह अपने घर के पास गली से गुजर रहा था। आरोप है कि कॉलोनी निवासी अभिषेक, मोनू , अमित ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई विशाल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। दोनों भाइयों को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अभिषेक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने दोस्त रजत के साथ कॉलोनी में खड़े थे, तभी राहुल और विशाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला किए जाने पर अभिषेक और रजत के सिर में चोट आई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed