{"_id":"609069828ebc3e34684abb40","slug":"in-ward-12-asiya-begum-defeated-bjp-backed-candidate-sardana-news-mrt5369741183","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 12 में आसिया बेगम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को शिकस्त दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 12 में आसिया बेगम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को शिकस्त दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 12 में आसिया बेगम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को शिकस्त दी
सरूरपुर। जिला पंचायत के वार्ड 12 पर शुरुआती दौर से लेकर आखिर तक मजबूत स्थिति में चल रहे भाजपा समर्थित ठाकुर मुकेश शास्त्री पर निर्दलीय प्रत्याशी आसिया बेगम ने अंतिम निर्णय होने से पहले बढ़त बना ली। मुस्लिम बहुल गांवों के मत खुलने पर आसिया बेगम ने 9599 मत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को 936 मतों से हरा दिया।
वार्ड 13 पर रालोद समर्थित अनिकेत त्यागी शुरुआत से ही लीड बनाकर लगातार चल रहे थे। उनका कभी राजकुमार गुप्ता तो कभी भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी भराला और मोहित शर्मा ने भी पीछा किया और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। शुरुआत में सपना हुड्डा ने अनिकेत त्यागी का कुछ पीछा किया। लेकिन जैसे-जैसे त्यागी बहुल, मुस्लिम बहुल गांवों की मतगणना शुरू हुई तो अनिकेत त्यागी ने बड़ी बढ़त बना ली। देर रात तक ताजा परिणाम के अनुसार अनिकेत त्यागी लगभग 7080 हजार वोट लेकर पहले स्थान तथा सपना हुड्डा 4100 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थी। जबकि भाजपा प्रत्याशी पांचवें स्थान पर खिसक गई थी। वार्ड 14 पर शुरुआती दौर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कपिल शर्मा ने सम्राट मलिक को कड़ी चुनौती देते हुए शाम तक बढ़त बनाए रखी। मुस्लिम बहुल गांवों के मत खुलते ही सम्राट मलिक ने गति पकड़ी और फिर पीछे मुड़ने का नाम नहीं लिया। सम्राट मलिक ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी कपिल शर्मा को लगभग 2000 वोट से हराकर पटखनी दी।
वार्ड 15 पर हसनपुर रजापुर निवासी मितन जाटव ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे। अंतिम समय तक सुशील फौजी की पत्नी सुमन दूसरे स्थान पर चल रही थी। यहां भाजपा प्रत्याशी बेगराज सिंह गुर्जर शुरुआत से लेकर आखिर तक पिछड़ते चले गए।