{"_id":"67e07946e5d630b11e092a51","slug":"in-the-story-of-pandit-dheerendra-shastri-the-chief-minister-was-invited-meerut-news-c-14-1-mrt1002-814552-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मुख्यमंत्री को दिया बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मुख्यमंत्री को दिया बुलावा
विज्ञापन
मेरठ। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा जागृति विहार एक्सटेंशन मैदान पर 25 मार्च से होगी। इस कथा में आमंत्रण देने के लिए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ कथा के मुख्य संयोजक संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और अन्य सदस्य लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।
नीरज मित्तल ने बताया कि मुलाकात के दौरान सीएम ने बताया कि 26 और 27 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों के चलते मेरठ आना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 28 या 29 मार्च को इस अनुष्ठान में शामिल होने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी दिया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, रक्षित जिंदल, चिराग गुप्ता, सनी चौधरी, पुलकित बंसल मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर जागृति विहार में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया। सनातन कथा समिति अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि मंच 100 बाई 60 फीट मंच बनाया गया। उत्तराविमुख पंडाल का निर्माण किया गया है। व्यास पीठ के बाईं ओर हनुमान जी का मंदिर बनाया जा रहा है। मंच और मंदिर का निर्माण करने वाले कारीगर बागेश्वर धाम से ही आए हैं। वीआईपी श्रेणी में सीता राम कक्ष, जामवंत कक्ष और अंगद कक्ष हैं। बाई ओर मीडिया कक्ष और दाई ओर प्रशासनिक कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाए गए जेनरेटर
- वीआईपी पार्किंग 250 मीटर दूर बनाई गई है। अन्य तीन पार्किंग हैं। पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि 300 शौचालय रखे गए हैं। तीन एंबुलेंस मौके पर रहेंगी। सीएमओ की ओर से आपातकाल में सहायता दी जाएगी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। पंडाल निर्माण के दौरान वास्तु का भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए अग्निकोण जेनरेटर, ईशान कोण पानी की व्यवस्था है। दक्षित का हिस्सा मंच ऊंचा कर भारी किया गया है और उत्तर के हिस्से को हल्का रखा गया है।
-- --
धर्म कार्य में नहीं आती कोई बाधा
- सनातन कथा समिति पदाधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि सनातनियों की एकता को देखकर कुछ घबराए हुए लोग साजिश के तहत अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जब भी कोई अच्छा कार्य होता है कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो विरोध करते हैं। धर्म के कार्य में कोई बाधा नहीं बन सकता है। समिति पदाधिकारी गणेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक कार्य में अनुचित टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।