फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the cyber fraud of two crores, the horoscope of bank accounts was investigated

दो करोड़ की साइबर ठगी में खंगाली बैंक खातों की कुंडली

Sat, 07 Jun 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 07 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the cyber fraud of two crores, the horoscope of bank accounts was investigated
बिजनौर। नौसेना के रिटायर्ड अफसर से दो करोड़ की साइबर ठगी में एक खाते से जुड़े लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब बाकी 16 खातों और इनसे किन किन बैंक खातों में पैसा गया, उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। बैंकों से डाटा मिलने का टीम को इंतजार है। उधर इसी केस में जेल में बंद छह आरोपियों की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

गांव लालपुर के रहने वाले रिटायर्ड अफसर से दो महीना पहले शेयर खरीदने बेचने के नाम पर दो करोड़ दस लाख की ठगी गई थी। पुलिस पड़ताल में जुटी तो देशभर के अलग अलग 17 खातों में पैसा ट्रांसफर होना सामने आया।
विज्ञापन

इनमें एक खाता काशीपुर उत्तराखंड के बंधन बैंक का मिला जोकि अबान ऑयल एंड आटा चक्की की फर्म के नाम से संचालित होता रहा। इस खाते की डिटेल के आधार पर पुलिस ने काशीपुर के अब्दुला, दिल्ली के रहने वाले दानिश और नासिर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के नईम और विराट और लखनऊ निवासी मोहम्मद रजा को पकड़ा था। इन सभी छह आरोपियों को जेल भेजा चुका है। इन्होंने पूछताछ में बताया कि विदेश में बैठे चार्ल्स, शमीम और एरीज के इशारा मिलने पर ये रकम को इधर उधर खातों में ट्रांसफर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर में स्थित बैंक खाते के बाद अब पुलिस अन्य 16 खातों की कुंडली खंगाल रही है। इन खातों से किन किन खातों में पैसा गया, उनकी भी बैंकों से डिटेल जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed