फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the Chakbandi village, the dogs nipped the innocent

चकबंदी गांव में कुत्तों ने मासूम को नोचा, मौत

Fri, 04 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
In the Chakbandi village, the dogs nipped the innocent
चकबंदी गांव में कुत्तों ने मासूम को नोचा, मौत
विज्ञापन

सरधना। चकबंदी गांव में बृहस्पतिवार सुबह अपने पिता के संग खेत पर गए चार वर्षीय मासूम को नजर बचते ही खूंखार कुत्तों ने अपना निवाला बना डाला। पिता की नजर उस पर पड़ी तो सांसे चल रही थीं। उसे रूहासा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन हालात में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

चकबंदी गांव निवासी मुकेश (35) पुत्र मनवीर बृहस्पतिवार सुबह खेत में काम करने गया था। उसके साथ चार वर्षीय बेटा दीपांशु भी था।
मुकेश ईंख के खेत में जुताई करने लगा। इसी बीच उसकी आंखों से दीपांशु ओझल हो गया। खेत का काम निपटा मुकेश घर के लिए चल दिया। उसे दीपांशु की याद आई तो तलाश शुरू की। उसने देखा कि खेत में कुछ कुत्तों का मुंह खून से सना है। उसने व खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने पास जाकर देखा तो वह उसके मासूम बच्चे को ही अपना निवाला बनाए हुए थे। तब तक दीपांशु की हालत खराब हो चुकी थी, लेकिन सांसें चल रही थीं। परिजन उसे गंभीर हालत में रूहासा में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम दीपांशु का शव घर पहुंचा तो उसकी दो बड़ी बहनों व मां का रोकर बुरा हाल हो गया। दीपांशु, मुकेश का इकलौता पुत्र था। ग्राम प्रधान अनिल ने इसे दुखद घटना बताते हुए खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed