{"_id":"689a59fb67293cfdce063313","slug":"in-the-case-of-theft-of-rs-80-lakh-from-a-jewelers-shop-three-day-transit-remand-of-both-the-accused-was-taken-from-mumbai-court-meerut-news-c-14-1-mrt1051-944890-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से 80 लाख की चोरी के मामले में दोनों आरोपियों का मुंबई कोर्ट से तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान से 80 लाख की चोरी के मामले में दोनों आरोपियों का मुंबई कोर्ट से तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया
विज्ञापन
मेरठ। शहर कोतवाली के कागजी बाजार में सराफा कारोबारी सतीश सालुखे की दुकान में चाेरी करने वाले दोनों आरोपियों सौरभ तानाजी साठे और उसके साथी मोेहन मारुति पंवार को गिरफ्तार करके के बाद मेरठ पुलिस ने मुंबई के बोरीवली कोर्ट से दोनों को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया है। पुलिस दोनों को कार द्वारा लेकर मुंबई से मेरठ आ रही है। आज शाम तक पुलिस दोनों को लेकर यहां पहुंचेगी। बुधवार को दोनों को यहां कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोतवाली पुलिस ने दोनों को रविवार देर रात मुंबई के बोरीवली में गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किय था। दोनों के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात समेत पूरा सामान बरामद हुआ था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सौरभ सराफा कारोबारी सतीश का पुराना नौकर है, जो अप्रैल में काम छोड़ कर चला गया था। उसे दुकान के बारे में पूरी जानकारी दी। उसने ही अपने साथी के साथ मिल कर शनिवार को यहां आकर चोरी की। रात में चोरी करके वो दोनों दो बजे गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से मेरठ सिटी स्टेशन से मुंबई के लिए भाग गए। उनके फोन और ट्रेन की लॉकेशन को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया। तब ट्रेन गुजरात में थी। तत्काल पुलिस की टीम को दिल्ली से मुंबई फ्लाइट से भेजा गया। पुलिस टीम ने गोल्डन टेंपल ट्रेन के बोरीवली पहुंचने पर दोनों आरोपियों को ट्रेन में ही गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद कर लिया।
कार्यवाहक एसएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ को अपना कारोबार करना था, उसे रुपये की जरूरत थी। लालच में आकर उसने अपने दोस्त के साथ अपने की मालिक के यहां चोरी का प्लान बनाया था। उसे दुकान के बारे में सभी जानकारी पहले से थी। सर्विलांस के जरिये दोनों पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --