{"_id":"67abba63fa1272074b023cb0","slug":"in-the-case-of-theft-in-pantaloons-showroom-many-cctv-footages-were-examined-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128707-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पैंटालूंस के शोरूम में चोरी के मामले में कई सीसीटीवी के फुटेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पैंटालूंस के शोरूम में चोरी के मामले में कई सीसीटीवी के फुटेज खंगाले
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में मंगलपांडे नगर स्थित पैंटालूंस के शोरूम में रविवार रात दो बदमाश 1.58 लाख की नकदी, कई कीमती घड़ी व अन्य सामान चोरी के मामले में पुलिस ने कई सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस तरह चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस को शोरूम के स्टाफ पर भी शक है।
शोरूम के मैनेजर जितेंद्र सैनी ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि रविवार को शोरूम बंद होने के बाद सभी कर्मचारी चले गए थे। सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने शोरूम खोला तो ग्राउंड फ्लोर पर सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर में रखी कई कीमती घड़ियां गायब थीं। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो ऑफिस में रखा लाॅकर खुला हुआ था। चाबी भी उसमें लगी थी। लाॅकर में रखे 1.58 लाख रुपये नहीं थे। प्रथम तल से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी बदमाश ले गए। दूसरी मंजिल पर एसी लगाने को बनाई खिड़की की प्लाई टूटी पड़ी थी।
माना जा रहा है कि बदमाश इसी रास्ते से शोरूम के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। मैनेजर ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ जांच पड़ताल की। सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।