{"_id":"678eaea40f46694bd408bb7b","slug":"in-the-case-of-the-dead-body-found-in-the-pond-the-family-members-alleged-murder-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106739-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब में मिले शव के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब में मिले शव के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। गांव स्थित तालाब में मिले लापता वासु के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
बीते रविवार को गांव रोहटा स्थित तालाब में सात दिन से लापता वासु का शव मिला था। वासु बागपत जिले के कस्बा टीकरी का रहने वाला था। वह 20 जनवरी को गांव रोहटा में रामबीर के बेटे की बरात में आया था। बरात विदा होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीते रविवार को युवक का शव गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को उसके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस गांव रोहटा निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।