फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in sardhana farmer murdered

सरधना में किसान की ऐलान के बाद हत्या  

Thu, 25 May 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
in sardhana farmer murdered
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरधना के मिलक गांव में बुधवार को दिन निकलते ही किसान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मंगलवार रात मेढ़ तोड़ने और लेनदेन के विवाद में किसान की हत्या करने का एलान किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरधना मनोज मिश्रा के अनुसार गांव मिलक निवासी किसान शेर सिंह (38) पुत्र अर्जुन का गांव के ही सतीश पुत्र रोहताश से मंगलवार शाम खेत की मेढ़ तोड़ने और मजदूरी के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि सतीश ने शेर सिंह को अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे शेर सिंह खेत में पानी देने पहुंचा था। इस दौरान उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। 
विज्ञापन


सीने और पेट में लगी गोलियां
ज्वार के खेत में शेर सिंह पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं गईं। उसने जान बचाकर भागने का प्रयास भी किया। लेकिन हमलावर ने उसे कोई मौका नहीं दिया। इस दौरान उसके सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। खून से लथपथ शेर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार शेर सिंह के शव से करीब सौ मीटर की दूरी पर पिस्टल का कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में कोहराम मचा
शेर सिंह की दिनदहाड़े हत्या की सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और सैकड़ों ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। 

नहीं उठाने दिया शव
किसान की हत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर सरधना आसपास के थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने सतीश पर ऐलानिया हत्या करने और उसकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग पूरी न होने तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इंस्पेक्टर ने हत्यारोपी सतीश के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने, गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पिता, भाई हिरासत में
शेर सिंह के बड़े भाई अनिल ने सतीश पुत्र रोहताश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सतीश के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने सतीश के भाई और पिता को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर सरधना के अनुसार सतीश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed