{"_id":"675f381eaced421df60a0077","slug":"in-rachauti-a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-leaving-a-suicide-note-kithor-news-c-73-1-smrt1028-103339-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रछौती में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रछौती में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट छोड़ा
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थानांतर्गत गांव रछौती में संदिग्ध हालात में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात शाहनूर उर्फ नन्ही (27) पुत्री शाबिर खाना खाकर सो गई थी। सुबह जब परिजन जागे तो देखा कि शाहनूर अपनी चारपाई पर नहीं थी। उन्होंने उसे घर में खोजा तो घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शाहनूर उर्फ नन्ही के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। वह छत के कुंडे से झूल रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ मुंडली प्रशिक्षु सौम्या अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से ही आत्महत्या कर ही है। उसकी मौत पर किसी भी घर वाले को परेशान नहीं किया जाए।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका के चार भाई हैं। यह तीन बहनों में सबसे छोटी थी तथा अविवाहित थी। पिता साबिर मजदूरी एवं खेतीबाड़ी आदि का कार्य करते हैं।