फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Nagina husband got his wife killed because he did not have a child

मर्डर का खौफनाक वीडियो: वंश बढ़ाना था और साली को भी पाना था; पति ने दोस्त की कार से कुचलवा दी पत्नी

Mon, 24 Mar 2025 09:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना
संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना Published by: विकास कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

-साली की चाहत में दोस्त की कार से पत्नी को कुचलवाया
-हत्या को हादसा जाहिर करने के लिए कराया पत्नी का एक्सीडेंट
-पुलिस ने मृतका के पति और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार
-बच्चा नहीं होने और साली पर मन आने पर रची पत्नी की हत्या की साजिश

विज्ञापन
In Nagina husband got his wife killed because he did not have a child
दोस्त संग मिलकर करवा दी पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साली की चाहत में पागल युवक ने दोस्त की कार से पत्नी को कुचलवाकर हत्या करा दी। दरअसल शादी के पांच साल बाद तक बच्चा नहीं होने और साली से बढ़ी नजदीकियों की वजह से पत्नी की हत्या को अंजाम दिलवा दिया। हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति और पति के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़ा कर चला गया पति
नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी अंकित कुमार ने आठ मार्च को नगीना देहात थाने में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें कहा कि वह नजीबाबाद स्थित अपनी ससुराल से पत्नी किरन को लेकर अपने घर लौट रहा था। नजीबाबाद बुंदकी मार्ग पर रजपुरा के पास पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के लिए उसने पत्नी किरन को सड़क किनारे उतार दिया। आरोप था कि सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई कार की पहचान
उधर किरन को कार द्वारा टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतका के मायके वालों ने एसपी से मुलाकात कर हत्या कराए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने सड़क हादसे से इतर अन्य पहलुओं पर जांच की तो मामला हत्या का निकला। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान हुई। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के पति अंकित से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया।

विज्ञापन

पूछताछ में बोला अंकित, कैसे रची हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार अंकित ने पूछताछ में बताया कि शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं हो पाया। इस वजह से पत्नी से दूरियां बढ़ने लगी और साली से शादी करना चाहता था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसने अपने दोस्त सचिन को घटना को अंजाम देने के लिए राजी कर लिया। सचिन ने योजना के अनुसार सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने हाल निवासी नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन कुमार और मृतका के पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed