फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Modipuram, youth protests against robbing of mobiles, bike riders miscreants firing

मोदीपुरम में युवक ने मोबाइल लूटने का विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

Sat, 11 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
In Modipuram, youth protests against robbing of mobiles, bike riders miscreants firing
मोदीपुरम में युवक ने मोबाइल लूटने का विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन

मोदीपुरम। हाईवे पर पैदल घर जा रहे एक युवक से शुक्रवार रात में नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

मूलरूप से बड़ौत निवासी मनोज उज्ज्वल मेरठ में पल्लवपुरम फेज वन की मधुर विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ौत में एक सम्मेलन होना है, जिसके लिए वह बड़ौत गए थे और रात में वापस आ रहे थे। बस से उतरने के बाद वह पैदल ही अपने घर जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सिस बैंक के पास पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और फोन छीन लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पल्लवुपरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने घर से दूसरा फोन मंगाया और मिलने वालों को भी इसकी जानकारी दी। एसओ पल्लवपुरम दिग्जिविजय नाथ शाही ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed