{"_id":"60aeb21d8ebc3e6dc158b28c","slug":"in-mawana-miscreants-looted-bikes-cash-and-mobile-police-left-bike-after-siege-mawana-news-mrt54001470","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में बदमाशों ने बाइक, नकदी व मोबाइल लूटा, पुलिस ने घेराबंदी के बाद बाइक छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में बदमाशों ने बाइक, नकदी व मोबाइल लूटा, पुलिस ने घेराबंदी के बाद बाइक छोड़कर भागे
विज्ञापन

मवाना। मंगलवार देर रात नगर में ही बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली। इसके बाद एक युवक से मोबाइल व नकदी लूट ली। यहीं नहीं, मखदूमपुर रोड पर भी बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन जाग होने पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने भी बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, जिस पर बदमाश लूटी गई बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
मंगलवार देर रात मोहल्ला तिहाई निवासी फरहीन बाइक लेकर घर से निकला था। कुछ दूर चलते ही दो बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक लूट ली और फरार हो गए। इसके बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहल्ला हीरालाल निवासी वासिद से मोबाइल और 500 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने मखदूमपुर रोड पर भी दो लोगों को लूटने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर लोग जाग गए और लोग लाठी डंडे बदमाशों के पीछे दौडे़, जिसके बाद बदमाश वहां से जान बचाकर भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि घिरने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। दोनों बदमाशों की शिनाख्त हो गई है। जिसमें एक फलावदा थाने के गांव नागौरी निवासी राहुल तथा दूसरा हस्तिनापुर रोड की एक कॉलोनी का रहने वाला नवीश है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। लेकिन हाथ नहीं आ सके। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।