फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In many villages the stove has not been lit for three days

कई गांवों में तीन दिन से नहीं जला चूल्हा

Fri, 08 Aug 2025 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
In many villages the stove has not been lit for three days
विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा संदीप जाटव देवेंद्र गुर्जर आदि के साथ हस्तिनापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। किशोरपुर मखदूमपुर, जलालपुर, बस्तौरा नारंग, दूधली आदि गांव में पहुंचकर सपा नेता ने बाढ़ से पीड़ित लोगों का हाल-चाल जाना और हरसंभव का मदद का आश्वासन दिया। किशोर वाल्मीकि ने सरकार पर आरोप लगाया कि अभी बाढ़ को 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है परंतु किसी भी ग्रामीण को कोई राहत सामग्री या कोई आने-जाने का साधन सरकार उपलब्ध नहीं करा सकी है। किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। बच्चे स्कूल जाने की स्थिति में नहीं हैं। कई गांव के स्कूलों में भी पानी भर चुका है। सरकार तत्काल क्षेत्र के लोगों को सहायता प्रदान करे। सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दे। इस मौके पर संदीप जाटव, राजकुमार वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




बाढ़ क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी

हस्तिनापुर। शुक्रवार को प्रमुख समाजसेवी अर्जुन काली ने पूर्व विधायक गोपाल काली के साथ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र की स्थिति के बारे में शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। लतीफपुर के ग्रामीणों ने बाढ़ से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। अर्जुन काली ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं को चारे की दिक्कत हो रही है। ग्रामीण छतों पर सोने को मजबूर हैं। इस अवसर पर नवनीत चौहान, मोहित शर्मा, भूपेंद्र सिंह, वंश जाटव, राजीव आदि लोग साथ रहे।

विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed