{"_id":"69f0be3d6837e90b82013540","slug":"in-lohia-nagar-miscreants-entered-the-house-and-attacked-and-vandalized-it-meerut-news-c-72-1-mct1011-152477-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोहियानगर में घर में घुसकर हमला, दबंगों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोहियानगर में घर में घुसकर हमला, दबंगों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
- तीन नामजद समेत 23 पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने फैज आलम के मकान पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लोहिया नगर निवासी नसीम अख्तर, ऐन अख्तर, अदनान समेत 23 के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
लोहियानगर निवासी फैज आलम ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार रात में अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। इसी बीच देर रात करीब 1:30 बजे उनके घर के बाहर दरवाजा पीटने और शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो हमलावरों की भीड़ मौजूद थी। सभी के हाथों में लाठी-डंडे, हॉकी और हथौड़े थे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने जबरन दरवाजा धक्का देकर खोला और घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी उनकी कार लाठी डंडे व हथौड़े बरसा दिए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -