फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-laws beat the woman and her mother, threw them out of the house, and locked the door.

Meerut News: ससुराल वालों ने महिला और उसकी मां को पीटा, घर से निकालकर लगाया ताला

Tue, 08 Sep 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
In-laws beat the woman and her mother, threw them out of the house, and locked the door.
महिला और उसकी मां ने लगाया पीटकर घर में कब्जा करने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे बाद घर में दाखिल हुई महिला, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पर तहरीर देकर सरस्वती लोक निवासी रैना ने मंगलवार शाम आरोप लगाया कि उनके पति व ससुराल वालों ने उसे व उसकी मां अनिता को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने हंगामा किया और घर के बाहर रहकर पुलिस से मदद की गुहार लगाती रही। साढ़े तीन घंटे बाद महिला घर के दाखिल हुई। महिला का कहना है कि वह एक साल से मकान में रह रही है। पति और ससुराल वाले यहां नहीं रहते लेकिन उन्हें निकालकर मकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
रैना ने बताया कि वह मूलरूप से मोदीनगर की रहने वाली है। दस साल पहले उसका विवाह मयंक से हुआ था। दंपती के संतान नहीं है। उसका आरोप है कि पति कई माह से उससे अलग देहरादून में रहता है। उसका ससुराल वालों से विवाद में चल रहा है। रैना का कहना है कि सोमवार को उसकी मां भी उसके पास आ गई थी।मंगलवार शाम उसका पति, अपनी मां व देवर के साथ आए। उन्होंने रैना व उसकी मां को शाम चार बजे पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मयंक मकान के अंदर रह गया और उसका भाई व मां मकान के गेट पर बाहर से ताला लगाकर चले गए। इसके बाद महिला ने डायल 112 और 1090 पर कॉल कर कार्रवाई व ताला खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा करने और उसे घर से निकालने के लिए यह साजिश रची गई है। रैना की मां अनिता के चोट लगी है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया। इसके बाद रैना शाम साढ़े सात बजे फिर से मकान में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि थाना पुलिस को महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed