{"_id":"68ab3c4fcf7ab46daa020863","slug":"in-laws-accused-of-beating-and-throwing-out-of-the-house-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104294-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
Sun, 24 Aug 2025 09:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव निवासी महिला नंदनी ने अपने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। आरोप है कि पिता नरेंद्र ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
नंदनी ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसके पति विकास की फरवरी में मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने से घर से निकाल दिया था। 22 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चों को भी ले जाने के लिए उससे कहा, जिस पर वह बच्चों को लेने अपने पिता नरेंद्र के साथ गांव पहुंची। आरोप है कि ससुर सुनील, सास सीमा, देवर गौरव व ससुर के भाई सुधीर ने कहा कि वह जायदाद में उसे कोई हिस्सा नहीं देंगे। उसने भरण पोषण की समस्या उनके समक्ष रखी तो सुधीर ने मारपीट शुरू कर दी। नरेंद्र बीच बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद