फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In every lane of Braj, the cry goes up: "The Butter Thief has come!"

Meerut News: ब्रज की गली-गली में शोर आयो माखन चोर

Wed, 10 Jun 2026 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
In every lane of Braj, the cry goes up: "The Butter Thief has come!"
पटेल मंडप में रासरंग संस्था के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, फूलों की होली के मंचन ने मन मोहा
विज्ञापन

2010 से रंगमंच, कथक एवं लोकनृत्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं सरिता यादव

देश के अनेक राज्यों और उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में दे चुकी हैं शानदार प्रस्तुति
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। नौचंदी मेले में पटेल मंडप में लखनऊ की रासरंग संस्था के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मयूर महारास संग फूलों की होली प्रस्तुत सराहनीय रही। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिकाओं के साथ ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली का जीवंत मंचन देख दर्शक रोमांचित हो गए।
कार्यक्रम में मेरी बरसाने कुटिया बनादे लाडली, समाई गई दिल में ओ सांवरिया, ब्रज की गली-गली में शोर आयो माखन चोर, कान्हा मोहे ज्यादा लगे तू प्यारा तथा खुश होंगे कन्हैया लाल बस राधे राधे जपा करो जैसे भक्ति गीतों पर मनोहारी प्रस्तुतियां दी। फूलों की होली के अंतर्गत रंग डारी चूनर कोरी, रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते और आज ब्रज में खेले होली मोहन संग राधा गोरी जैसे लोकप्रिय गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

संस्था की निर्देशिका सरिता यादव वर्ष 2010 से लगातार रंगमंच, कथक एवं लोकनृत्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से मणिपुरी एवं लोकनृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2017 से वह नौचंदी मेले में लगातार अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की कलाकार सरिता यादव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, रायगढ़ सहित देश के अनेक राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भरत, अंशु, पीयूष, कल्पना, विशेष, राहुल एवं सोनी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर नरेंद्र राष्ट्रवादी, आलोक सिसोदिया, अंकुर गोयल, नासिर सैफी, राकेश गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed