फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Dahar village, two sides fight in enmity, challan of 21 including BJP's Mulhera Mandal President

डाहर गांव में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, भाजपा के मुल्हेड़ा मंडल अध्यक्ष समेत 21 का चालान

Thu, 21 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
In Dahar village, two sides fight in enmity, challan of 21 including BJP's Mulhera Mandal President
डाहर गांव में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, भाजपा के मुल्हेड़ा मंडल अध्यक्ष समेत 21 का चालान
विज्ञापन

सरूरपुर। डाहर गांव में रंजिश में दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई व धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। आरोपियों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं। मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
गांव डाहर निवासी कृष्णपाल पुत्र मांगेराम ने दूसरे पक्ष के हरपाल पुत्र स्व. हजारी सिंह, अभिषेक उर्फ बुक्कन, विवेक उर्फ छोटन पुत्र हरपाल व राजवीर पुत्र शिवचरण उर्फ भूरे सिंह के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट कराई है। बताया कि वह सोमवार रात अपने घर पर पप्पू पुत्र रघुनाथ के साथ बैठा था। उसी समय चारों आरोपियों ने घर पर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पप्पू आदि लोगों ने पीड़ित को किसी तरह बचाया। पीड़ित ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से हरपाल पुत्र हजारीलाल ने पुलिस को बताया कि खेत में जाते समय मंदिर के पास आरोपियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों व अवैध हथियारों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने गांव के ही 17 लोगों कृष्णपाल पुत्र मांगेराम, रिपुदमन पुत्र सुरेश, वेदपाल पुत्र इंद्राज, अंशुल पुत्र कृष्णपाल, अमरदीप पुत्र मूलचंद, राकेश पुत्र मूलचंद, सरदार सिंह पुत्र भंवर सिंह, विकास पुत्र रघुनाथ, अजय पुत्र आनंद, सुरेश पुत्र मुंशी, अनुराग उर्फ पिंटू पुत्र मोहन, प्रमोद उर्फ पिंटू पुत्र बीरम, मनीष पुत्र पाल, निखिल पुत्र वेदपाल, पवन पुत्र रणधीर, संजय पुत्र वेदपाल व कुलदीप पुत्र मूलचंद पर मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें रिपुदमन भाजपा के मुल्हेड़ा मंडल के अध्यक्ष हैं, जबकि अमरदीप व राकेश भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एसडीएम ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी। इस मामले को लेकर गांव में राजनीतिक माहौल गरमाने के साथ तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने बताया कि डाहर गांव में चल रही तनातनी के मद्देनजर दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही है। मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed