फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In case of love jihad, top anti-Romeo team action in Meerut, missing from outside colleges

मेरठ में एंटी रोमियो दल की कार्रवाई से हड़कंप, स्कूल- कॉलेजों के बाहर से शोहदे गायब

Wed, 22 Mar 2017 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Mar 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
In case of love jihad, top anti-Romeo team action in Meerut, missing from outside colleges
प्रेमी जोड़े पकड़े

नई सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो दल सड़कों पर उतर गए। स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडरा रहे मनचलों की खूब खबर ली। शहर में 65 तो देहात में 35 से ज्यादा युवकों को पकड़ा गया। पहले दिन किसी के भी खिलाफ केस दर्ज न करते हुए चेतावनी दी गई और उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ बजे शहर के सभी थानों की पुलिस टीमें एक साथ सड़कों पर उतरीं। देहली गेट पुलिस ने डीएन इंटर कालेज, सराय लाल दास में बीके माहेश्वरी कालेज, फैज-ए-आम आदि कालेजों के बाहर चक्कर काट रहे करीब 24 युवकों को पकड़ा। उन्होंने कई तर्क दिए। किसी ने कोचिंग तो किसी ने मार्केट जाने की बात कही। पुलिस ने उनकी परिजनों से मोबाइल फोन पर बात कराई। 

विज्ञापन

कालेज के आसपास घूम रहे 14 युवकों को पकड़ा

In case of love jihad, top anti-Romeo team action in Meerut, missing from outside colleges
मनचलों को पकड़ा

ब्रह्मपुरी पुलिस ने नूरनगर रोड, शारदा रोड पर कनोहर लाल कालेज, माधवपुरम में शहीद मंगल पांडे कालेज के आसपास घूम रहे 14 युवकों को पकड़ा। लिसाड़ी गेट पुलिस ने हापुड़ अड्डा, नूरनगर रोड जबकि टीपी नगर पुलिस ने बाईपास पर वेदव्यासपुरी क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के पास अभियान चलाकर 8 युवकों का वेरीफिकेशन किया। नौचंदी, रेलवे रोड, सदर, लालकुर्ती समेत अन्य थाना पुलिस ने भी स्कूल-कॉलेजों और पार्कों के आसपास 19 से ज्यादा युवक पकड़े।

कंकरखेड़ा में सीओ दौराला वीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने फोर्स के साथ शिव चौक, गुरुनानक बाजार, अंबेडकर रोड, सरधना रोड आदि जगहों पर स्कूल-कॉलेजों के बाहर मिले मनचलों को दौड़ा लिया। कई संदिग्ध युवक हिरासत में लिए जिन्हें बाद में परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

‘मैं तो सिस्टर को छोड़ने आया था’

In case of love jihad, top anti-Romeo team action in Meerut, missing from outside colleges
मनचले से पूछताछ करती पुलिस

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरजी कॉलेज और कैंट स्थित एक गर्ल्स स्कूल के सामने से ज्यादा मनचले पकड़े गए थे। कई जगहों पर लाठी भी फटकारनी पड़ी। वहीं, एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि चेकिंग के दौरान 35 मनचलों को पकड़कर पूछताछ के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।

कॉलेजों के आसपास पकड़े गए युवकों ने कई तरह की बहानेबाजी की। देहली गेट पुलिस ने फैज-ए-आम और बीके माहेश्वरी कालेज के पास कई युवक पकड़े। इनमें से एक युवक बोला कि सर मैं तो अपनी सिस्टर को छोड़कर जा रहा था। महिला कांस्टेबल ने युवक से सिस्टर का मोबाइल नंबर पूछा तो वह बोला कि वह कॉलेज में मोबाइल लेकर नहीं जाती। इंस्पेक्टर ने जब उसे पिता से बात कराने को कहा तो नंबर ही नहीं मिला। दूसरे युवक ने भी अपनी चचेरी बहन लेने आने की बात कही।

विज्ञापन

यह होगा एंटी रोमियो स्क्वाएड

In case of love jihad, top anti-Romeo team action in Meerut, missing from outside colleges
मनचले को ले जाती पुलिस
इंस्पेक्टर ने उससे चाचा से बात कराने को कहा। दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं एक युवक ने कोचिंग इंस्टीट्यूट जाने की बात कही तो वहां से कंफर्म कर उसे छोड़ा गया। परतापुर पुलिस ने रिठानी और गगोल रोड स्थित कालेजों के पास कई युवकों को पकड़ा। किसी ने ट्यूशन तो किसी ने मार्केट जाने की बात कही। इनके भी परिजनों से बात की गई। शासन के निर्देश पर प्रत्येक थाने में एंटी रोमियो स्क्वाएड गठित हुआ है। एसपी सिटी के अनुसार स्क्वाएड का प्रभारी सब इंस्पेक्टर होगा। जिसमें दो महिला सिपाहियों सहित छह पुलिसकर्मी होंगे।

 

रात 12 बजे हर थाने में ब्रीफिंग

In case of love jihad, top anti-Romeo team action in Meerut, missing from outside colleges
यूपी पुलिस
यह स्क्वाएड स्कूल-कॉलेजों, पार्कों के आसपास, सार्वजनिक स्थलों, व्यस्त बाजारों में नियमित अभियान चलाकर मनचलों को पकड़ेगा। पहली बार चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा। अब प्रत्येक थाने में रात 12 बजे ब्रीफिंग होगी। जिसमें अगले दिन की कार्ययोजना, अभियान के बारे में अफसर निर्देश देंगे। सभी थाने अपनी कार्ययोजनाओं से अवगत कराएंगे। ब्रीफिंग के बाद रात दो बजे बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गुंडा तत्वों और संगीन केसों के अपराधियों की धरपकड़ करेंगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 9:30 बजे सभी थानों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed