फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMT T20 League will be played on the lines of IPL.

Meerut News: आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा आईआईएमटी टी-20 लीग

Fri, 06 Feb 2026 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
IMT T20 League will be played on the lines of IPL.
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आईपीएल की तर्ज पर एक नई टी-20 लीग का आयोजन होने जा रहा है। यह लीग मेरठ के उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। मेरठ जिला क्रिकेट संघ और आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के पंजीकृत खिलाड़ी नीलामी के माध्यम से फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा बन सकेंगे।
विज्ञापन


यह लीग विशेष रूप से युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को न केवल अपनी खेल क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि उनके लिए आकर्षक पुरस्कार राशि की भी व्यवस्था की गई है। यह प्रतियोगिता मार्च माह में खेली जाएगी, जबकि फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन



छह फ्रेंचाइजी टीमों में होगा खिलाड़ियों का चयन
आईआईएमटी टी-20 लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों का चयन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेंगी। यह फ्रेंचाइजी मेरठ के क्रिकेटरों के लिए एक नया मंच तैयार करेंगी। बीसीसीआई द्वारा युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से देशभर के कई जिलों में इस तरह की लीग का आयोजन किया जा रहा है और इसी क्रम में मेरठ में मेरठ जिला क्रिकेट संघ के सहयोग से इस लीग को आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिकेटरों ने की लीग की सराहना

युवा क्रिकेटरों ने इस लीग के आयोजन पर खुशी व्यक्त की है। क्रिकेटर रोहित भिंडर का मानना है कि इस तरह की लीग से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिलता है। वहीं क्रिकेटर अभिषेक राय ने कहा कि इससे खेल को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ी इससे जुड़ेंगे। क्रिकेटर प्रियांशु ने भी इस लीग को मेरठ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे युवा क्रिकेटर आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed