परिसीमन पर सियासी हमला: इमरान मसूद बोले- प्रतिनिधित्व में हेरफेर की कोशिश, संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़
परिसीमन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के बहाने प्रतिनिधित्व में हेरफेर की कोशिश हो रही है। मसूद ने अनुसूचित जातियों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए इसे संविधान की आत्मा से जुड़ा सवाल बताया।
विस्तार
परिसीमन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के बहाने देश में प्रतिनिधित्व के स्वरूप में हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है। मसूद ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और उसके मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
#WATCH | Sharanpur, Uttar Pradesh: On the Union Cabinet's approval of the Delimitation Bill, Congress MP Imran Masood says, "Under the pretext of delimitation, they intend to manipulate representation. This has been an ongoing trend for the last 12 years—just yesterday, Justice Gavai even wrote a letter to the President, noting that there is a caste imbalance within the Supreme Court itself. They are consistently working to trample upon the Constitution. You will see that the representation of the most backward communities, Scheduled Castes, and minorities is extremely low in this framework. In reality, they are attempting to alter the very fabric of the nation. The Constitution is the soul of India, and that soul is being tampered with..."
— ANI (@ANI) November 28, 2026
'प्रतिनिधित्व में हेरफेर करना चाहते हैं'
इमरान मसूद ने कहा कि परिसीमन के बहाने प्रतिनिधित्व में बदलाव करने की कोशिश हो रही है। उनके मुताबिक, पिछले 12 वर्षों से इसी तरह का चलन देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर: देश के 273 शहरों में मेरठ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई 320 पर पहुंचा, स्मॉग से सांस लेने में परेशानी
कांग्रेस सांसद ने अपने बयान में अनुसूचित जातियों, अल्पसंख्यकों और सबसे पिछड़े समुदायों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा ढांचे में इन वर्गों का प्रतिनिधित्व बहुत कम है।
मसूद ने सुप्रीम कोर्ट के भीतर जातिगत असंतुलन को लेकर जस्टिस गवई की ओर से राष्ट्रपति को पत्र लिखे जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के मूल स्वरूप को बदलने की कोशिश की जा रही है।
'संविधान भारत की आत्मा है'
इमरान मसूद ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने परिसीमन की प्रक्रिया को प्रतिनिधित्व और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
