फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   improvmnet in development after making daurala and lawad aadarsh nagar panchaytat

आदर्श नगर पंचायत बनने पर दौराला, लावड़ का होगा विकास

Wed, 28 Aug 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
improvmnet in development after making daurala and lawad aadarsh nagar panchaytat
आदर्श नगर पंचायत बनने पर दौराला, लावड़ का होगा विकास
विज्ञापन

लावड़। लावड़ व दौराला नगर पंचायत में जल्द ही विकास को पंख लगने की उम्मीद है। दोनों नगर पंचायत की ओर से शासन को आदर्श नगर पंचायत को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ग्रांट प्राप्त होगी, जिससे कस्बों में विभिन्न विकास कार्य कराएं जाएंगे। दोनो नगर पंचायतों का दावा है कि वह आदर्श नगर पंचायतों के मानकों को पर खरा उतरते हैं। जिसके चलते उन्हें पूरी उम्मीद है कि आदर्श नगर पंचायत का दर्जा उन्हें मिलेगा और चहुमुखी विकास होगा।
यह होगा फायदा
शासन से यदि आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो जाता है तो शासन से हर वर्ष दोनों नगर पंचायत को विकास के लिए लगभग 4-4 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिससे नगर पंचायतों में पथ प्रकाश व्यवस्था, नाली, खड़ंजे, सड़के, पार्क का निर्माण, स्टेडियम व तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जल संचय किया जायेगा। अभी दोनों नगर पंचायतों में पार्क, खेल के मैदान की व्यवस्था नहीं है। आदर्श पंचायत बनने पर बच्चों को खेल के लिए स्टेडियम, सुबह की सैर पर जाने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित पार्क होंगे।
विज्ञापन

मानक पूरे करने के बाद ही स्वीकृति
नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के शासन से तभी स्वीकृति मिलती है, जब वह सभी मानकों पर खरा उतरती है। इसके लिए नगर पंचायत को सभी तालाबों की साफ सफाई, सभी वार्ड ओडीएफ घोषित व सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इन मानकों को पूरा करने के बाद ही स्वीकृति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है जल्द स्वीकृति मिलेगी
शासन को आदर्श नगर पंचायत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन से जल्द स्वीकृति मिल जाएं। - डा. शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दौराला
विकास कार्य ज्यादा होंगे
आदर्श नगर पंचायत के लिए स्वीकृति मिलने से कस्बे में विकास कार्य हो सकेंगे। पार्क व स्टेडियम की व्यवस्था भी होगी। - रीमा नवीन शर्मा, चेयरपर्सन नगर पंचायत दौराला
सुविधा ज्यादा मिलेगी
सभी मानक पूरे होने पर ही शासन को आदर्श नगर पंचायत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने से कस्बे में विकास की रफतार बढ़ेगी, सुविधाएं ज्यादा होगा। - सुधीर कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लावड़

महिला, बच्चों को लाभ
कस्बे में पार्क की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण मार्निंग वॉक के लिए जाने वाली महिलाओं को सड़कों पर ही टहलना पड़ता है। स्वीकृति मिलने से कस्बे में पार्क की व्यवस्था होगी और महिलाओं को सड़कों पर नहीं घूमना पड़ेगा। - अनीसा हारुन, चेयरपर्सन नगर पंचायत लावड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed