फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Improved seeds for Rabi crops will be available at the agricultural university starting from the 22nd.

Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में 22 से मिलेगा रबी फसलों का उन्नत बीज

Sun, 18 Oct 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Improved seeds for Rabi crops will be available at the agricultural university starting from the 22nd.
गेहूं, सरसों, चना और मसूर का बीज उपलब्ध, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रबी की फसलों के उच्च गुणवत्तायुक्त बीज की बिक्री 22 अक्तूबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किसानों को उन्नत किस्मों का प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। किसान विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित बीज बिक्री केंद्र से बीज प्राप्त कर सकेंगे। बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
बीज बिक्री केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ एलके गंगवार ने बताया कि शोध निदेशालय की ओर से विश्वविद्यालय फार्म पर विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की देखरेख में विभिन्न फसलों की उन्नत प्रजातियों के बीज का उत्पादन कराया जाता है। इसके बाद बीज प्रसंस्करण संयंत्र में तैयार कर किसानों को दिया जाता है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त का कहना है कि किसानों को जब अच्छा बीज मिलेगा तभी अच्छा उत्पादन मिलेगा। विवि के बीज बिक्री केंद्र पर गेहूं की डीबीडब्ल्यू.303 डीबीडब्ल्यू.327 डीबीडब्ल्यू.370 डीबीडब्ल्यू.187 डीबीडब्ल्यू.222 पीबीडब्ल्यू.826 पीबीडब्ल्यू.872 डब्ल्यूडीबीडब्ल्यू.173 पीबीडब्ल्यू.226 डब्ल्यूएच.1270 जेकेडब्ल्यू.261 एचडी.3385 और एचडी.3386 सहित उन्नत प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सरसों चना और मसूर का बीज भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेंगी बीज की दरें
गेहूं का बीज 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा। काली सरसों की कीमत 140 रुपये और पीली सरसों की कीमत 130 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। मसूर 155 रुपये और चना 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगा। गेहूं के बीज की पैकिंग 40 किलोग्राम सरसों की आधा किलोग्राम और चना व मसूर की पांच-पांच किलोग्राम की पैकिंग में की गई है। किसान विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित बीज बिक्री केंद्र से 22 अक्तूबर से बीज प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed