फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनी ट्रैप का जाल: युवती के पांच मोबाइल में छुपे हैं अहम राज  

Thu, 24 Dec 2020 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Honey Trap Case Meerut News: Important secrets are hidden in the girl's five mobiles
हनी ट्रैप केस: आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

हनी ट्रैप में फौजियों को फंसाने वाली युवती समेत दो आरोपी बुधवार को जेल भेज दिए गए। पूछताछ में युवती ने कई बातें बताईं, लेकिन अभी कई फौजियों के राज उसके पांच मोबाइल फोन में छुपे हैं। युवती ने कई फर्जी आईडी से फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखे थे। पुलिस ने युवती के मोबाइल की सीडीआर की जांच के साथ ही इन फर्जी आईडी और खातों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है।

Honey Trap Case Meerut News: Important secrets are hidden in the girl's five mobiles
गिरफ्तार युवक व युवती - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने हनी ट्रैप में फौजियों को फंसाने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी  अंकुर पुत्र जगमोहन निवासी मयूर विहार मेडिकल शास्त्रीनगर में कंप्यूटर की दुकान की आड़ में यह धंधा चलाता था। जहां पर मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र की एक युवती हनीट्रैप में फौजियों को फंसाकर ब्लैकमेल करती थी।

नौचंदी थाना पुलिस ने अंकुर और आरोपी युवती को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

 
Honey Trap Case Meerut News: Important secrets are hidden in the girl's five mobiles
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से सोने की चेन, तीन पर्स, पांच मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। सोने की चेन, एक मोबाइल और नकदी आरोपी युवती ने हनी ट्रैप में एक फौजी को फंसाकर ठगे थे। उक्त फौजी को हरियाणा से नौचंदी थानाक्षेत्र के एक होटल में बुलाकर युवती ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Trap Case Meerut News: Important secrets are hidden in the girl's five mobiles
आरोपी युवक व युवती - फोटो : अमर उजाला
होटल में फौजी को बेहोश करके उसका सामान लेकर युवती फरार हो गई थी। उक्त फौजी ने नौचंदी थाने में शिकायत की थी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर युवती और उसके साथी की पहचान कर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शास्त्रीनगर में कुटी चौराहा के पास से की।
विज्ञापन
Honey Trap Case Meerut News: Important secrets are hidden in the girl's five mobiles
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

दो फौजियों को होटल में बुलाकर की ठगी
इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवती ने दो फौजियों के नाम बताए, जिनको वह मेरठ बुलाकर ठगी कर चुकी है। इसके अलावा भी कई फौजी व अन्य युवक भी हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं। इन पीड़ितों का पता लगाने में पुलिस की दो टीम लगी है। युवती से बरामद मोबाइल से इसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है। सवाल है कि आखिर इस युवती के निशाने पर फौजी ही क्यों थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed