फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Important news: Know the news related to IGNOU, it may be useful for you, do not miss this opportunity.

जरूरी खबर: इग्नू से जुड़ी खबर जान लें, हो सकती है आपके काम की, हाथ से न जाने दें ये मौका

Thu, 22 Aug 2024 07:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

मेरठ कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने एमए (हिंदी व्यावसायिक लेखन) का नया कोर्स आवंटित किया है।

विज्ञापन
Important news: Know the news related to IGNOU, it may be useful for you, do not miss this opportunity.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

मेरठ कॉलेज, मेरठ के इग्नू अध्ययन केंद्र को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सत्र से एमए (हिंदी व्यावसायिक लेखन) का नया कोर्स आवंटित किया है। यह कोर्स इग्नू के मानविकी स्कूल द्वारा डिजाइन किया गया है। कोर्स ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड में चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें प्रथम वर्ष में पांच पेपर होंगे और इसके द्वितीय वर्ष में भी पांच पेपर होंगे। इनमें जनसंचार एवं समाचार पत्र लेखन, रेडियो संचालन एवं टेलीविजन लेखन के साथ-साथ सिनेमा लेखन और अनुवाद लेखन का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं, वर्तमान सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। सभी प्रकार के स्नातक, परास्नातक, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्सेज में इस तिथि तक ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन

 

इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को और अधिक स्किलफुल बनाना है, जो पहले से ही अखबार, रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, सोशल मीडिया या अनुवाद के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इस कोर्स करने के बाद उनका स्किल और बढ़ जाएगा। कोर्स को करने की न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में स्नातक है। यह कोर्स अधिकतम चार साल में पूरा किया जा सकेगा। कोर्स 62 क्रेडिट का होगा और इसकी फीस दो वर्षों के लिए 14000 रुपए होगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त कर दी गई है। समस्त प्रक्रिया पेपर रहित है। www.ignou.ac.in वेबसाइट पर क्लिक करके कोई भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकता है। प्रवेश संबंधित सभी पत्राजात वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे। जो छात्र पहले से इग्नू से पढ़ाई कर रहे हैं, उनके दोबारा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed