फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   immediately withdraw the anti famer ordinance

किसान विरोधी अध्यादेश तुरंत वापस कराएं

Tue, 15 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
immediately withdraw the anti famer ordinance
मवाना। उत्तर प्रदेश किसान सभा तथा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी अध्यादेश वापस कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील में धरना दिया। इसके बाद दोनों संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश किसान सभा तथा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। किसान सभा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीनों अध्यादेश को तुरंत वापस कराया जाए। वहीं, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराया जाए। किसानों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिलाए जाएं। किसानों की फसलों की खरीद सुनिश्चित की जाए व खरीद की गारंटी हो। इस अवसर पर जितेंद्रपाल सिंह, संग्राम सिंह पोसवाल, राजपाल शर्मा, सूरजबली शर्मा, बिल्लू, राजीव कुमार, इंद्रपाल सिंह, कालूराम, महा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कमलेश गोयल को दिए ज्ञापन में कहा कि केंद्र ने लॉकडाउन के दौरान किसानों पर हमला किया है। इसका विरोध करने तथा किसानों को बचाने में उनका साथ देें। सरकार द्वारा पारित किए गए तीन नए अध्यादेश किसान विरोधी हैं। इनको तुरंत वापस लिया जाए। किसानों, छोटे दुकानदारों, छोटे व सूक्ष्म उद्यमियों तथा आमजन का बिजली बिल माफ किया जाए। डीजल एवं पेट्रोल के बढे़ दाम वापस कराए जाएं। क्योंकि बढे़ दामों के कारण आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। यहां मेरठ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, लीलू चौधरी, रामकुमार, धूप सिंह चौहान, महा सिंह, ओमप्रकाश, चंद्रपाल सिंह, अनिल चौहान, श्रीपाल, विनेश, सुखपाल सिंह, महीपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed