फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Imagination carved in clay; talent wins hearts.

Meerut News: मिट्टी में उकेरी कल्पना, हुनर ने जीता मन

Wed, 23 Sep 2026 07:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Imagination carved in clay; talent wins hearts.
मोदीपुरम - कृषि विवि में आयोजित क्ले मॉडलिंग में विजेता छात्रा।
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में स्नेहा और मुस्कान की कलाकृतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के तहत बुधवार को क्ले मॉडलिंग (मृण्मूर्ति निर्माण) प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने मिट्टी को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से विभिन्न सजीव आकृतियों में ढालकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की हस्तकला, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना रहा। प्रतिभागियों ने साधारण मिट्टी से सामाजिक, समसामयिक और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं विचारोत्तेजक मॉडल तैयार किए। मिट्टी को आकार देने से लेकर उसमें बारीक नक्काशी और भावों को उकेरने तक विद्यार्थियों ने अपनी सूक्ष्म कलात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में स्नेहा सिंह और मुस्कान कश्यप की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उनकी बनाई आकृतियों में विषय की गहराई के साथ बारीक शिल्पकारी दिखाई दी। निर्णायक मंडल और मौजूद दर्शकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस सेंगर ने कहा कि मिट्टी जैसी सहज वस्तु से अर्थपूर्ण कलाकृति तैयार करना विद्यार्थियों की एकाग्रता और रचनात्मक सोच को दर्शाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नवोन्मेषी चिंतन और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देती हैं। संचालन डॉ. पंकज चौहान, डॉ. नीलेश कपूर, डॉ. नीलेश कपूर ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि कॉलेज स्तर पर चयनित विद्यार्थी दो अक्तूबर को होने वाले विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed