फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illigal sanitizer seazed in pandav nagar

पांडवनगर में पकड़ी गई नकली सैनिटाइजर की खेप, मुकद्दमा

Sat, 17 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
illigal sanitizer seazed in pandav nagar
पांडव नगर में नकली सैनिटाइजर की खेप पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही नकली सैनिटाइजर की सप्लाई का खेल शुरू हो गया है। एक युवक ने पांडव नगर की एजेंसी पर नकली सैनिटाइजर की 41 केन सप्लाई कर दी। बिल मांगने पर आनाकानी की तो दुकानदार को शक हुआ। शिकायत पर आबकारी विभाग ने जांच की तो खेल खुल गया। गाजियाबाद की जिस कंपनी के नाम से सैनिटाइजर सप्लाई किया गया था, वह अस्तित्व में ही नहीं है।
पांडव नगर में अंशुमान शर्मा सैनिटाइजर, मास्क और ग्लव्स की एजेंसी चलाते हैं। शुक्रवार सुबह अंशुमान के पास पहुंचे अनस नाम के युवक ने खुद को गाजियाबाद की सैनिटाइजर कंपनी का कर्मचारी बताया। सैनिटाइजर की केन सस्ते दाम में उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर दुकानदार ने 80 केन का ऑर्डर दे दिया। कुछ ही घंटे बाद अनस 41 केन लेकर पहुंच गया। अंशुमान ने 18 हजार रुपये का भुगतान कर बिल मांगा। दूसरी खेप की सप्लाई पर बिल का आश्वासन देकर अनस चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अंशुमान शर्मा ने अनस के फोन पर संपर्क किया और बिल याद दिलाया। लेकिन उसने बिल लाने से इंकार कर फोन काट दिया। शक होने पर अंशुमान ने जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार की प्रकरण की जानकारी दी। उन्होंने इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौबे से सैनिटाइजर की जांच कराई तो पता चला कि वह मानक के अनुरूप ही नहीं है। अनस के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी और 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आबकारी विभाग ने केन कब्जे में ले ली है। नियमानुसार सैनिटाइजर में 70 प्रतिशत वीवी अल्कोहल होना चाहिए, लेकिन जांच में केवल 42 प्रतिशत स्ट्रैंथ सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed