फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal occupation of the road by removing the boundary mark

Meerut News: सीमा चिह्न हटाकर रास्ते पर अवैध कब्जा किया

Tue, 16 Sep 2025 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of the road by removing the boundary mark
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव चांदना निवासी ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा व सीमा चिह्न हटाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि लेखपाल की साठगांठ से गांव के मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा हो रहा है। इसे लेकर उन्होंने गलत रिपोर्ट भेजकर उच्च अधिकारियों को भी भ्रमित किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अरविंद, विकास, सुबोध, सोनू, पुष्पेंद्र, विक्रांत, विनोद, सुदेश, सुधीर मुख्यमंत्री से की शिकायत पत्र में बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर चांदना, भूनी व जुल्हेड़ा की सीमा लगी हुई है। आरोप कि है कि इस रास्ते पर कुछ लोगों ने मुख्य अवैध कब्जा कर सीमा चिह्न को भी तोड़ दिया। बताया कि मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र भी संचालित किया जाता है। जहां से गन्ना लदे वाहनों के निकलने के दौरान आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। इस कारण कई बार सड़क पर हादसे भी हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में तहसील दिवस पर दी गई शिकायत और उच्च अधिकारियों को भेजे गए पत्र का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जांच के नाम पर लेखपाल द्वारा केवल औपचारिकताएं पूरी की गई। जबकि मौके पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि मामले की जांच तहसील स्तर पर न कराकर किसी विभाग के अधिकारी से कराई जाए और कब्जा मुक्त कराकर सीमा चिह्न दुरुस्त कराकर मार्ग से अवैध कब्जा हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed