{"_id":"696e6110a91d071a660f6678","slug":"illegal-occupation-of-municipal-land-threat-to-complainant-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111098-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायतकर्ता को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायतकर्ता को धमकी
Mon, 19 Jan 2026 10:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला घोसियान में पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा निर्माण। संवाद
- पालिका की टीम ने निर्माण रूकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला घोसियान में नगर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण होने की सूचना मोहल्ले के निवासी अशरफ घोसी ने सोमवार को पालिका अधिकारियों को दी। शिकायत पर पालिका की नजूल टीम के लिपिक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया।
शिकायतकर्ता अशरफ ने बताया कि जब आरोपी मौके पर मौजूद था तो उसने धमकी दी। इस दौरान पालिका टीम और आरोपी के बीच नोकझोंक भी हुई। अशरफ घोसी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण फिर से शुरू हुआ तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। नगर पालिका की ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि टीम ने मौके पर जांच की है। अवैध निर्माण को मंगलवार को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की जमीनों पर किसी को भी कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।