फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction stopped on the disputed land of the pond

Meerut News: तालाब की विवादित भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाया

Wed, 22 Feb 2023 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 22 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction stopped on the disputed land of the pond
सरधना। मोहल्ला घोसियान में विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण की शिकायत पर पहुंची तहसील टीम ने काम रुकवा दिया। इसके बाद राजस्व टीम ने तालाब की जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की। मौके पर जांच के दौरान क्षेत्रीय लेेखपाल की रिपोर्ट गलत पाई गई। लेखपाल ने मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं होने का हवाला दिया था। लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान में चर्च के पीछे स्थित तालाब की जमीन पर पिछले नौ माह से अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। इसकी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत हो चुकी है। उसके बाद भी निर्माण नहीं रुका। शिकायतकर्ता पूर्व सभासद वकील ने लेखपाल व पालिका अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार सरधना भूपेंद्र सिंह और सरूरपुर राहुल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के आधार पर तालाब की पैमाइश कराई। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट गलत पाई गई। इसके बाद तहसील टीम ने निर्माण रुकवा दिया। निर्माण करा रहे लोगों ने भूमि अपनी बताकर नायब तहसीलदार को दस्तावेज दिखाए। नायब तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। टीम में कानूनगो राकेश भारती, पालिका नजूल लिपिक मनोज कुमार, सहायक पूरन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed