{"_id":"6a3d96dcddf2902f5609a7d6","slug":"illegal-construction-continues-after-breaking-the-meda-seal-fir-registered-against-the-building-owner-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108213-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडा की सील तोड़कर अवैध निर्माण जारी, भवन स्वामी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडा की सील तोड़कर अवैध निर्माण जारी, भवन स्वामी पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्हैड़ा स्थित केसरी प्लाजा में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। भवन स्वामी पर मेडा द्वारा लगाई गई सील तोड़ने का आरोप है।
मेडा के उप प्रभारी प्रवर्तन धीरज सिंह यादव ने पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आशुतोष गर्ग मुकरबपुर पल्हैड़ा में नियमों के विपरीत निर्माण करा रहे थे। शिकायत मिलने पर जांच में निर्माण अवैध पाया गया था। 29 मई 2026 को निर्माण रोकने का नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के बावजूद निर्माणकर्ता ने वैध दस्तावेज नहीं दिए और काम बंद नहीं किया। इसके बाद मेडा ने 18 जून को केसरी प्लाजा को सील कर दिया था।
सील तोड़ने पर कार्रवाई
मेडा अधिकारियों ने 20 जून को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि भवन पर लगाई गई सील तोड़ दी गई थी और निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो चुका था। इसे प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना और सरकारी सील से छेड़छाड़ माना गया। पल्लवपुरम पुलिस ने 24 जून को आशुतोष गर्ग के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।