फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIT delhi student stabbed in Ganganagar meerut last night, admitted to hospital

आईआईटी दिल्ली के छात्र को बाइक सवारों ने मारा चाकू, परिजनों ने रिश्तेदार पर लगाया आरोप

Tue, 10 Jul 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 10 Jul 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
IIT delhi student stabbed in Ganganagar meerut last night, admitted to hospital
मेरठ के एसएसपी राजेश पांडे के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि छात्र अब खतरे से बाहर है। - फोटो : file photo
घटना मेरठ के गंगानगर की है जहां सोमवार देर रात आईआईटी दिल्ली के एक छात्र को चाकू घोंप दिया। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक पर फरार हो गए। मामला प्रोपर्टी विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगानगर डिवाइडर रोड पर सोमवार रात बदमाशों ने आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले एक छात्र के पेट में चाकू घोंप डाला। जिसके बाद बाइक लेकर फरार हो गए। परिजनों ने रंजिश के चलते एक रिश्तेदार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वहीं छात्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रहा था छात्र
पुलिस के अनुसार गंगानगर जेजी ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र पंवार परिवार सहित रहते हैं। जितेंद्र ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा विकास पंवार आईआईटी दिल्ली में एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। विकास की दो दिन से तबियत खराब थी। जिसके चलते वह रात करीब दस बजे गंगानगर स्थित घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ऑटो से डिवाइडर रोड एयरटेल ऑफिस के पास उतर गया और आइसक्रीम खरीदकर पैदल ही घर जा रहा था । तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और विकास के पेट में चाकू घोंप दिया। 

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने घायल विकास को दिव्य ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका एक रिश्तेदार से उनका विवाद चल रहा है। जिसके चलते उनका रिश्तेदार जेल भी जा चुका है। उसी ने घटना को अंजाम दिया है।


हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी। गंगानगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मेरठ के एसएसपी राजेश पांडे के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि छात्र अब खतरे से बाहर है। इस मामले पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed