{"_id":"6b06ebf0d923986fc308b14d","slug":"iia-releted-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1364318-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उद्योगों की लागत कम करने के लिए उद्यमियों ने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उद्योगों की लागत कम करने के लिए उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन
.. फैक्टरी लाइसेंस, भवन मानचित्र स्वीकृति और अग्निशमन विभाग से जुड़ी प्रक्रियाओं पर हुई चर्चा
... भारतीय गुणवत्ता परिषद की पहल पर आयोजित संवाद में प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी बनाने के लिए मांगे सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मोहकमपुर आईआईए भवन में बुधवार को उद्योगों पर लगाए गए नियम मानक को कम करने और कारोबार से जुड़ी विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्यूसीआई की ओर से डीपीआईआईटी के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. मौ. गुलफाम, स्टेट कोऑर्डिनेटर यूपी कोर 2.0 उपस्थित रहे। उन्होंने उद्यमियों से उद्योग संचालन के दौरान विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों, दस्तावेजी औपचारिकताओं और उन पर आने वाले खर्चों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
आईआईए अध्यक्ष अंकित सिंघल ने बताया कि चर्चा के दौरान मुख्य रूप से चार विभागों से संबंधित अनुपालन लागत पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें फैक्टरी अधिनियम, भवन मानचित्र स्वीकृति, अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र और फैक्टरी लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाएं शामिल रहीं। अंकित सिंघल ने बताया कि विभिन्न अनुमतियां प्राप्त करने में काफी समय और धन खर्च होता है। दस्तावेजों की अधिकता, स्वीकृति में देरी और विभागीय प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण उद्योगों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सचिव गौरव जैन ने बताया कि उद्यमियों ने इन समस्याओं और अपने सुझावों को डॉ. गुलफाम के सामने रखा। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, दस्तावेजों की संख्या कम करने, अनुमोदन की समय सीमा निर्धारित करने और अनुपालन लागत घटाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक का उद्देश्य उद्यमियों के वास्तविक अनुभवों और सुझावों के आधार पर विभागीय प्रक्रियाओं में सुधार के संभावित क्षेत्रों की पहचान करना है। इससे उद्योगों के लिए कारोबारी माहौल बेहतर हो और कारोबार करना आसान बनाया जा सके।
बैठक में कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, आशीष अग्रवाल, तनुज गुप्ता, राजीव गुप्ता, नितिन जैन, सुमित कुमार, पवन बंसल, ध्रुव मित्तल और राजीव मोहन रहे।