फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Iha Dixit will be awarded the Karmaveer Chakra

Meerut News: ईहा दीक्षित को मिलेगा कर्मवीर चक्र

Sat, 01 Nov 2025 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 01 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Iha Dixit will be awarded the Karmaveer Chakra
सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ईहा दीक्षित को मिलेगा कर्मवीर चक्र
सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा का चयन रैक्स कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप के लिए हुआ
विज्ञापन

मेरठ। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ईहा दीक्षित का चयन रैक्स कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप और कर्मवीर चक्र पुरस्कार के लिए किया गया है। यह नागरिक सम्मान संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परिसंघ आई-कांगो की साझेदारी में प्रदान किया जाता है। ईहा दीक्षित को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित 393 सप्ताह से निरंतर पौधरोपण और उनका संरक्षण कर रही हैं। वह अपने शहर मेरठ के अलावा कई अन्य शहरों में भी मिनी फोरेस्ट और औषधीय वाटिकाओं का निर्माण कर चुकी हैं। इसके लिए उन्हें सबसे कम उम्र में देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी मिल चुका है। कई अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उनका चयन पौधरोपण में नवाचार के लिए किया गया है। वह जीरो बजट में पौधे तैयार कर रही हैं। पौधों को जल्द पेड़ बनाने के लिए वह ऑर्गेनिक विधियों का प्रयोग करती हैं। ईहा ने बताया कि रैक्स कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप और कर्मवीर चक्र पुरस्कार के चयन की सूचना उन्हें ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। ईहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवारजनों और शिक्षकों को दिया है। प्रिंसिपल मनीषा जैन ने ईहा दीक्षित को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed