{"_id":"692848bc48243838000cddbb","slug":"iha-a-student-of-st-francis-world-school-was-awarded-the-karmaveer-chakra-meerut-news-c-72-1-mct1014-144622-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ईहा को मिला कर्मवीर चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ईहा को मिला कर्मवीर चक्र
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्याें के लिए संयुक्त राष्ट्र व आई-कांगो ने दिया नागरिक सम्मान
विज्ञापन समाचार
मेरठ। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ईहा दीक्षित को पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित रैक्स कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप और कर्मवीर चक्र पुरस्कार से नवाजा गया। यह नागरिक सम्मान संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परिसंघ आई-कांगो की साझेदारी में हर साल दिया जाता है। जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित लगातार 400 सप्ताह से हर रविवार पौधारोपण कर रही हैं। वे बच्चों के साथ मिलकर पौधों की देखभाल करती हैं और जीरो बजट में पौधे तैयार करती हैं। जीवामृत, मटका विधि जैसी प्राचीन व जैविक तकनीकों से पौधों को शीघ्र वृक्ष बनाने में सफलता हासिल की है। मेरठ के साथ-साथ दिल्ली, गुरुग्राम, इंदौर समेत कई शहरों में उन्होंने मिनी फॉरेस्ट और औषधीय वाटिकाएं विकसित की हैं। फरीदाबाद में आयोजित भव्य समारोह में पौधारोपण में नवाचार के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। ईहा सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। स्कूल लौटने पर प्रिंसिपल ने ईहा को बधाई दी और सम्मानित किया।