फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IGNOU admission deadline extended; opportunity available until September 30.

Meerut News: इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

Wed, 16 Sep 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
IGNOU admission deadline extended; opportunity available until September 30.
- मेरठ कॉलेज अध्ययन केंद्र पर ओडीएल और ऑनलाइन मोड में स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई-2026 सत्र में नए दाखिले और दोबारा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। मेरठ कॉलेज स्थित इग्नू के अधिकृत अध्ययन केंद्र पर ओडीएल और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से प्रवेश प्रक्रिया जारी है। किसी संस्थान में प्रवेश न पाने वाले विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि इग्नू में विद्यार्थियों की रुचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न स्नातक और परास्नातक कार्यक्रम उपलब्ध हैं। मेरठ कॉलेज अध्ययन केंद्र पर बीए ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू, बीसीए, एमसीए और करीब 10 विषयों में एमएससी समेत कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू में वर्ष में दो बार दाखिले और परीक्षाएं आयोजित होती हैं। मेरठ कॉलेज परिसर में ही इग्नू की परीक्षाएं होने से मेरठ और आसपास के विद्यार्थियों को सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

इग्नू देशभर में 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है। जुलाई 2026 सत्र में अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए ओडीएल और ऑनलाइन मोड में आवेदन किया जा सकता है। हालांकि सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट कार्यक्रम इसमें शामिल नहीं हैं। ओडीएल मोड में प्रवेश के लिए ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन मोड के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन करना होगा। पुन: पंजीकरण onlinerr.ignou.ac.in पर 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ किया जा सकता है। विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed