फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri

शिवरात्रि 2020: आईजी ने बागपत में डाला डेरा, सुरक्षा के घेरे में पुरा महादेव, नहीं होगी जलाभिषेक की अनुमति

Sun, 19 Jul 2020 01:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jul 2020 01:47 AM IST
सार

- शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को पुरा में प्रवेश की नहीं होगी अनुमति
- कांवड़ मार्गों पर पुलिस अलर्ट, कांवड़ियों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत बालैनी के शिवभक्तों की आस्था के केंद्र पुरा के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी प्रवीण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर का भ्रमण किया। पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को मंदिर के ऐतिहासिक शिवलिंग पर इस बार जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी। एहतियात के लिए बैरिकेडिंग की गई है। शिवरात्रि पर जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिश्रित क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष नजर है।
विज्ञापन

IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri
ig praveen kumar - फोटो : amar ujala

शनिवार को आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार, एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी अनित कुमार, एडीएम अमित कुमार सिंह और जोनल अधिकारी एसडीएम रामनयन सिंह पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। आईजी ने जोन और सेक्टर अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के विषय में जाना। मंदिर परिसर और यहां के प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था देखी। पुरा गांव में एंट्री मार्गों को चेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri
मंदिर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर जगह पुलिस तैनात रहे। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी। आईजी प्रवीण कुमार रविवार को भी जिले में रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था पर खुद नजर रखेेंगे। अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव,  मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा, अरुण शर्मा मौजूद रहे।

एएसपी अनित कुमार ने बताया कि शिवरात्रि पर जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिश्रित क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष नजर है। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। उधर, आईजी ने जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम का भ्रमण किया। पीठाधीश्वर सिद्धगुरु महाराज से आशीष प्राप्त किया।

विज्ञापन

IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कपाट बंद, पुरा में सूने पड़े कांवड़ मार्ग
पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद हैं। कांवड़ मार्ग सूने पड़े हुए हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में बांटकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात किए गए हैं। जोनल अधिकारी एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि मंदिर के कपाट बंद हैं। कोरोना के कारण यहां पर इस बार श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की अनुमति मंदिर कमेटी ने नहीं दी है।

मंदिर क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
अमीनगर सराय  नगर पंचायत और पुरा गांव के सफाई कर्मचारियों ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव ने बताया कि सफाई कार्य कराया गया है।

 

IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri
kanwar-file
डाक कांवड़ लेकर दौड़े हरियाणा के कांवड़िए
कांवड़ यात्रा इस बार स्थगित की गई है। इसके बावजूद हरियाणा के रोहतक के रहने वाले दस से अधिक युवक छिपते-छिपाते किसी तरह गंगाजल लेकर डाक कांवड़ लेकर आ गए। शुक्रवार को युवक मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग से गुजरे।

चार बाइक पर सवार होकर युवक डाक कांवड़ लेकर गौरीपुर से होते हुए हरियाणा के लिए रवाना हो गए। युवक दिनेश ने बताया कि किसी तरह वह पुलिस से छिपते-छिपाते हुए गंगाजल लेकर आए हैं। अपने गांव में जाकर शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

IG camped in Baghpat, Pura Mahadev will not be allowed to jalabhishek on this Shivratri
झंडा पूजन कराते अधिकारी - फोटो : amar ujala
शिव के जयघोष के साथ झंडा पूजन
बालैनी में श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रात 11 बजकर 30 मिनट पर पूजन शुरू हुआ। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि चतुर्दशी लगते ही रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर झंडारोहण किया गया। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले शाम पौने आठ बजे आरती की गई।

शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और दीपों की जगमग
मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम को करीब छह बजे से मंदिर परिसर में 1008 दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed