{"_id":"586d5c154f1c1bdd69159533","slug":"ig-aur-ssp-par-bhaari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी और एसएसपी पर भारी पड़े इंस्पेक्टर नौचंदी, जानिए क्या है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी और एसएसपी पर भारी पड़े इंस्पेक्टर नौचंदी, जानिए क्या है मामला
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लगने की जानकारी लगते ही आईजी और एसएसपी ने इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा को तुरंत रिलीव करने के निर्देश दिए। रिलीव लेटर थाने पहुंचते ही इंस्पेक्टर पहले एसएसपी व फिर आईजी ऑफिस पहुंचे। एक घंटे बाद इंस्पेक्टर ने लखनऊ से कॉल कराई और रिलीव लेटर खारिज करा दिया।
विज्ञापन
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बुधवार को इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा को तुरंत थाने से रिलीव कर सहारनपुर जाने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर पर गृह जनपद में नौकरी करने के भी आरोप लगे है। तत्कालीन एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन की रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया था कि इंस्पेक्टर एसके राणा मेरठ जनपद के मूल निवासी हैं। जिसकी रिपोर्ट पर तत्कालीन आईजी सुजीत पांडेय ने उनका सहारनपुर में ट्रांसफर किया था। इंस्पेक्टर ने सिफारिश लगाई और कुछ दिनों की मेरठ में रुकने की मोहलत ली थी। बुधवार को चुनाव आचार संहिता लगते का पता लगते ही आईजी अजय आनंद और डीआईजी के.एस इमेनुअल ने सभी एसएसपी को निर्देश दिए कि ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टरों को तुरंत रिलीव करें। जिस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर नौचंदी को रिलीव कर दिया। इसके बावजूद इंस्पेक्टर ने सिफारिश लगाकर रिलीव लेटर खारिज करा लिया।
विज्ञापन