{"_id":"696a61e5f6fac029d003509c","slug":"if-you-give-up-your-weaknesses-no-one-can-defeat-you-abhishek-upadhyay-meerut-news-c-14-1-mrt1027-1083275-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी कमजोरी छोड़ दो तो कोई तुम्हें हरा नहीं सकता: अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी कमजोरी छोड़ दो तो कोई तुम्हें हरा नहीं सकता: अभिषेक
विज्ञापन
- विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अधिवक्ता परिषद ब्रज, मेरठ इकाई मेरठ की ओर से मेरठ कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि सबसे बड़ा पाप कमजोरी है, यदि आपने अपनी कमजोरी को छोड़ दिया तो फिर कोई आपको हरा नहीं सकता है। कमजोरी दो प्रकार की है एक तो रुपये की और दूसरी आपके व्यक्तित्व की। इसलिए अपने व्यक्तित्व को कमजोर नहीं होने देना चाहिए।
मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक उपाध्याय एवं मुख्य वक्ता राकेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित पुंडीर एडवोकेट तथा संचालन स्पर्श रस्तौगी ने किया। सभी ने स्वामी विवेकानन्द एवं भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य वक्ता राकेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। शालिनी गोस्वामी ने गायन किया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के संरक्षक नरोत्तम कुमार गर्ग, ब्रज प्रांत महामंत्री प्रमोद कुमार त्यागी, अनमोल, हर्ष, पदम सिंह, अमित धामा, मोहित त्यागी, विक्रम, अमित धामा, पदम सिंह, विशाल राणा, मेहर पाल, भूपेंद्र , मनवीर, निशित, चंद्रिका, वंदना सिंह, मीरा, अंकुर शर्मा, अपार सिरोही, प्रसून, कोमल आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --