फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If there are six members in the family, then get the Ayushman card made.

Meerut News: परिवार में छह सदस्य तो बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Fri, 20 Mar 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
If there are six members in the family, then get the Ayushman card made.
तहसील परिसर में तहसील टास्क फोर्स की बैठक। (स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग) मवाना।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में बैठक ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उपजिलाधिकारी ने तहसील टास्क फोर्स की बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

तहसील सभागार में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में नगर पालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, कृषि विभाग आदि से पूर्व की भांति सहयोग करने के लिए कहा। वहीं 0-2 व 5, 10, 16 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

बैठक में अपील की कि गांव व शहर क्षेत्र में 70 या 70 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुष के सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाएं। साथ ही जिन परिवारों में छह सदस्य हैं उनको भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। मवाना तहसील के चारों ब्लॉकों में 14 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन जल्द ही लगाई जाएगी। जिससे सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति मिलेगी। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अमित त्यागी, डॉ. तरुण राजपूत, कैलाश राज, देवेंद्र कुमार, यूनिसेफ से हरिदास, डब्ल्यूएचओ से दीपक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed