फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the problems of the farmers are not solved then we will stage a dharna

किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो देंगे धरना

Sat, 21 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
If the problems of the farmers are not solved then we will stage a dharna
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की हस्तिनापुर में बैठक। (स्त्रोत मोर्चा) मवाना।
मवाना/हस्तिनापुर। भाकियू किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक में खादर के लोगों के भूमि के मुआवजे आदि की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में अंबेडकर मार्केट में बाबा साहेब के भवन में भाकियू संघर्ष मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी रहे। अध्यक्षता पूर्व सभासद कमल और संचालन इंद्रजीत सिंह जयंत ने किया। बैठक में गांव मनोहरपुर के लोगों की जमीन पर वन विभाग जबरदस्ती पेड़ लगा रहा है, जबकि इनकी जमीन पर सरकार ने पुल बना दिया, जिसका सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि मखदूमपुर रोड मवाना से लेकर बस्तोरा, दूधली खादर, चेतावाला, लतीफपुर तारापुर, रामराज तक रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

हस्तिनापुर को चांदपुर से जोड़ने वाले पुल की रोड पर कुलाबे वाली पुलिया बनाई जा रही है, जो बाढ़ आने पर बंद हो जाएगी। इससे रोड पुनः टूट जाएगी, क्योंकि पानी की पूरी तरह से निकासी नहीं हो पाएगी। यहां पर कम से कम सात पुलिया बनाई जानी चाहिए, जो नहीं बनाई गई। जिन किसानों की भूमि गंगा में विलीन हो गई, उनको सरकार मुआवजा दे या उनको भूमि का आवंटन किया जाए। इन सभी के संबंध में जल्द ही ज्ञापन दिया दिया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्दी ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का विस्तार करते हुए इंद्रजीत सिंह जयंत को युवा मंडल अध्यक्ष, ब्रजमोहन को युवा मंडल उपाध्यक्ष, शीशपाल को जिला सचिव, रोबिन प्रधान को जिला सचिव, रतनपाल को ब्लॉक सचिव, बाबू यादव को युवा मंडल सचिव, संतरपाल को गांव अध्यक्ष रहमापुर, यशपाल को नगर सचिव, मास्टर संतराम को गांव अध्यक्ष लतीफपुर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed