फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the farmers of Meda's schemes do not get compensation and plots, then there will be agitation

मेडा की योजनाओं के किसानों को प्रतिकर और प्लाॅट नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Wed, 06 Aug 2025 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
If the farmers of Meda's schemes do not get compensation and plots, then there will be agitation
- सपा नेता के नेतृत्व में किसानों ने मेडा में किया हंगामा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं के किसानों को बकाया प्रतिकर और प्लाॅट की मांग को लेकर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मेडा में प्रदर्शन किया। साथ ही मेडा उपाध्यक्ष और सचिव से मिलकर चेतावनी दी कि अगर शीघ्र योजना के किसानों को उनका अधिकार नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

सपा जिला सचिव गौरव गुर्जर ने कहा कि एमडीए की आवासीय योजना लोहियानगर, गंगानगर, वेदव्यासपुरी के काफी किसानों को अभी तक भी प्रतिकर नहीं मिला है। इतना ही नहीं समझौते के अनुरूप किसानों को प्लाॅट भी नहीं मिल रहे हैं। किसान अपने अधिकारों के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अब से पहले भी सभी किसानों को उनका हक दिलाए जाने का आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रस्ताव पूर्व में बोर्ड बैठक में पास हो चुके हैं। एक बार और काफी किसानों को मुआवजा भी बंट गया है। फिर भी विभाग के अधिकारी बार-बार बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों को न्याय नहीं मिला तो सभी किसान लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे। शीघ्र ही जनता को जागरूक करने के लिए मेडा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed