फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the bus is not available then complain on the toll free number

बस न मिले तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

Wed, 26 Oct 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
If the bus is not available then complain on the toll free number
मेरठ। भाईदूज को लेकर परिवहन निगम की ओर से सभी जिलों के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। आज बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़नी तय है। इसे लेकर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। अगर इसके बावजूद भी यात्रियों को समय पर बस न मिले तो वह मुख्यालय से जारी किए गए टोल फ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाईदूज का पर्व है। इसे लेकर परिवहन निगम की ओर से पहले से ही व्यवस्था कर दी गई थी। 22 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की छुट्टियों को रद कर दिया गया था। इसके लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। लगातार 10 दिन तक कार्य करने वाले कर्मचारी को 4000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

पांचों डिपो से होता है 650 बसों का संचालन
शहर में मेरठ, भैसाली, सोहराबगेट, बड़ौत और गढ़ डिपो से 650 बसों का संचालन होता है। इनमें से 392 बसें निगम की हैं और 258 बसें अनुबंधित हैं। इनमें मेरठ और भैसाली डिपो से कौशांबी, दिल्ली आईएसबीटी, आनंद विहार, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून, शामली, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि के जिलों के लिए बसें संचालित होती हैं। इन सभी रूटों पर भाईदूज पर्व को लेकर 4-4 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इसी तहर सोहराबगेट डिपो से अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर सभी जहगों के लिए फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed